लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:17 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकवादी लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार एक दस्ते का हिस्सा थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। लेकिन उन लोगों ने संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गयी। प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उनकी पहचान ख्रू के मुसैब अहमद भट्ट और चकूरा पुलवामा के मुजामिल अहमद राठेर के रूप में हुयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भट्ट नागरिकों के उत्पीड़न सहित कई आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था।उन्होंने कहा, "वह त्राल के लुरगाम इलाके में जाविद अहमद मलिक नामक एक नागरिक की हत्या में भी शामिल था और दक्षिण कश्मीर में नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार हिजबुल मुजाहिदीन के एक दस्ते का हिस्सा था।"प्रवक्ता ने कहा कि राठेर हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री और एके राइफल और पिस्तौल सहित कई हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहिजबुल मुजाहिदीन का वांछित आतंकवादी जावेद अहमद मट्टू दिल्ली में पकड़ा गया

भारतदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजुबल का आतंकी, जम्मू-कश्मीर के कई हमलों में था शामिल

भारतरिजवान के खिलाफ ICC से शिकायत करने वाले वकील विनीत जिंदल को हिजबुल मुजाहिदीन से मिली जान से मारने की धमकी

ज़रा हटकेIndependence Day 2023: सोपोर में हिजबुल आतंकवादी के भाई ने अपने घर फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल

भारतअमरनाथ यात्रा: साल 2011 में सबसे ज्यादा श्रद्धालु हुए थे शामिल, वर्ष 2012 में हुई थी सबसे अधिक भक्तों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए