लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में दो ग्रेनेड हमले, LoC पर भी धमाका, एक पोर्टर घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 6, 2020 20:20 IST

जम्मू-कश्मीरः गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे आतंकियों ने लाल बाजार में पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए यूबीजीएल से ग्रेनेड दागा। यह ग्रेनेड पुलिस थाना परिसर के बाहर एक जगह खडे़ सुरक्षाकर्मियों के पास गिरा और जोरदार धमाके के साथ फट गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने गुरुवार को एक बार फिर श्रीनगर में अपनी उपस्थिति का अहसास दिलाते हुए लालबाजार में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया।हमले में एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया।

आतंकवादियों ने गुरुवार को एक बार फिर श्रीनगर में अपनी उपस्थिति का अहसास दिलाते हुए लालबाजार में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया। अलबत्ता, पुलिस ने ग्रेनेड हमले से इंकार करते हुए कहा कि धमाका कचरे के ढेर में लगी आग में किसी संदिग्ध वस्तु के फटने से हुआ है। 

इससे पहले गत बुधवार को आतंकियों ने देर रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि हमले के तुरंत बाद ही क्षेत्र में एहतियातन इंटरनेट बंद कर दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे आतंकियों ने लाल बाजार में पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए यूबीजीएल से ग्रेनेड दागा। यह ग्रेनेड पुलिस थाना परिसर के बाहर एक जगह खडे़ सुरक्षाकर्मियों के पास गिरा और जोरदार धमाके के साथ फट गया। ग्रेनेड से निकले छर्रों से वहां खड़ा एसएसबी का एक जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है।

अलबत्ता, पुलिस ने ग्रेनेड हमले से इंकार करते हुए कहा कि जिस जगह जवान खड़े थे, वहीं पास ही कचरे के ढेर में आग लगी हुई थी। इसी कचरे में किसी संदिग्ध वस्तु जो संभवतरू कांच की बोतल हो सकती है, एक जोरदार धमाके क साथ फट गयी होगी। इससे एक जवान मामूली रुप से जख्मी हुआ है। फिलहाल, मामला दर्ज कर विस्फोट के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच एलओसी के नजदीक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजोरी जिले में नौशेरा सेक्टर के झंगर इलाके में एलओसी के पास आज यानी कि गुरुवार को एक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके के दौरान सेना का पोर्टर इसकी जद में आ गया और घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा