लाइव न्यूज़ :

असम में गंगा की दो डॉल्फिन मृत पायी गयी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:00 IST

Open in App

असम के कामरूप देहात जिले में गंगा की दो मृत डॉल्फिन बरामद की गयी है और इस बात की आशंका है कि इन्हें शिकारियों ने मारा होगा । एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि कामरूप पश्चिम संभाग में बृहस्पतिवार को दोनों जलीय स्तनधारियों का शव मिला, जिनकी लंबाई क्रमश: 1.09 मीटर एवं 1.18 मीटर थी । इन्हें सूंस भी कहते हैं। संभागीय वन अधिकारी डिम्पी बोरा ने बताया कि इस बात की आशंका है कि दोनों डॉल्फिन का शिकार किया गया हो, जो वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम 1972 के तहत एक अपराध है । अधिकारी ने बताया कि नगरबेरा संभाग कार्यालय में इस संबंध में एक प्रकरण पंजीकृत किया गया है। उत्तम बसुमातरी संभाग के सहायक वन संरक्षक को मामले की जांच करने के लिये कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Vidhan Sabha Session: कानून-व्यवस्था की बात आप मत करिए?, विधानसभा में सीएम योगी ने सपा पर किया हमला, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज