लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में गिरी बिजली की चपेट में आकर दो किसानों की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:51 IST

Open in App

चित्रकूट जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरगढ़ थाना क्षेत्र के ढरकनपुरवा गांव में दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान सुखराम कोल (45) की मौत हो गयी। वह उस वक्त धान के फसल की रखवाली कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बिहारा गांव के मजरे बरगदहापुरवा के किसान कैलाश यादव (28) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह खेतों में अपने पालतू मवेशी चरा रहा था। दोनों किसानों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घटना की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल