लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दो बुजुर्गों ने पुलिस के सामने आत्मदाह का प्रयास किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:36 IST

Open in App

जयपुर, 22 सितंबर राजस्थान के टोंक जिले में एक बुजुर्ग ने मंगलवार को पुलिस थाने के बाहर कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया, जबकि सवाई माधोपुर में 65 साल की एक महिला ने पुलिस उपाधीक्षक के कक्ष में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय रामस्वरूप बैरवा मंगलवार शाम टोंक के टोडारायसिंह थाने गए लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल से बात कर गेट से ही लौट गए। थाने से करीब 100 मीटर दूर जाकर उन्होंने खुले इलाके में अचानक खुद को आग लगा ली। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग ने इसके लिए संभवत: अपनी मोटरसाइकिल से निकाले पेट्रोल का इस्तेमाल किया।

पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाकर बुजुर्ग को बचा लिया। पुलिस ने कहा कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बैरवा ने कई मामले दर्ज करवाए थे और वह जमीन से जुड़े विवादों के कुछ मामलों में आरोपी भी है। लेकिन उसका कोई भी मामला टोडारायसिंह थाने में लंबित नहीं है।

वहीं, सवाई माधोपुर में अगस्त में तीन रिश्तेदारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली 65 साल की महिला ने मंगलवार को सवाई माधोपुर शहर के पुलिस उपाधीक्षक के कक्ष में खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की चेतावनी दी। हालांकि वहां मौजूदा पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया।

सूरवाल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक नारायण शर्मा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, “प्रारंभिक जांच में, सामूहिक दुष्कर्म के आरोप झूठे प्रतीत होते हैं। पता चला है कि पैसे के लेनदेन का विवाद था। शिकायकर्ता महिला और आरोपियों के बीच छह लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था। आरोप सिद्ध नहीं हो सके और मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज