लाइव न्यूज़ :

मप्र के निवाड़ी जिले के गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से दो की मौत, 25 बीमार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:36 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के जवारपुरा गांव में बृहस्पतिवार को एक कुएं का दूषित पानी पीने से एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य बीमार हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पृथ्वीपुर प्रखंड के चिकित्सा अधिकारी एम के जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 32 दूर जवारपुरा गांव की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी लक्ष्मण कुशवाहा (45) की गांव में मौत हो गई जबकि सात साल की एक बच्ची की मौत पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि कुंए का दूषित पानी पीने के बाद पीड़ितों ने उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत की। उन्होंने बताया कि 25 लोग बीमार पड़ गए जिसमें से कुछ का स्थानीय अस्पताल में और अन्य का गांव में उनके घरों में उपचार चल रहा है तथा पीड़ितों की हालत में सुधार हो रहा है। जैन ने कहा कि प्रभावित इलाके में तीन डॉक्टरों के एक दल को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गांव के लोगों को कुएं से पानी नहीं निकालने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष