लाइव न्यूज़ :

हाई कोर्ट ने चिन्मयानंद मामले में नया हलफनामा दाखिल करने को दी दो दिन की मोहलत

By भाषा | Updated: November 29, 2019 02:50 IST

Swami Chinmayananda case: लॉ की एक छात्रा से कथित रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद के मामले में एक नया हलफनामा दाखिल करने के लिए दो दिन की मोहलत

Open in App
ठळक मुद्देजो हलफनामा तैयार किया गया था और जिसे दाखिल किया जाना था, उसमें कुछ त्रुटि थीस्वामी चिन्मयानंद पर विधि की एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है

प्रयागराज:  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्वामी चिन्मयानंद द्वारा विधि विषय की एक छात्रा के साथ कथित दुराचार के मामले में प्रगति रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लाने के लिए एक नया हलफनामा दाखिल करने के वास्ते राज्य सरकार को गुरुवार को दो दिन की मोहलत दी।

न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव की पीठ ने राज्य सरकार के वकील के अनुरोध पर यह आदेश पारित किया। राज्य सरकार के वकील ने इस मामले में नया हलफनामा दाखिल करने के लिए कुछ समय मांगा था क्योंकि जो हलफनामा तैयार किया गया था और जिसे गुरुवार को दाखिल किया जाना था, उसमें कुछ त्रुटि थी।

इससे पूर्व, उच्चतम न्यायालय ने 2 सितंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश सरकार को चिन्मयानंद के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया था।

इसी निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय इस मामले की जांच की निगरानी के लिए एक पीठ गठित करेगा। उच्चतम न्यायालय के इस निर्देश के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने मामले की जांच पर नजर रखने के लिए एक खंडपीठ का गठन किया।

विधि की छात्रा द्वारा भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहा विशेष जांच दल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष नियमित तौर पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि विधि की छात्रा के साथ यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के करीब एक महीने बाद स्वामी चिन्मयानंद को 20 सितंबर, 2019 को विशेष जांच दल द्वारा गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर