लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह में ठगी के पांच लाख रुपये के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:39 IST

Open in App

झारखंड के गिरिडीह जिले की साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आज दो साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड और पांच लाख रुपये की ठगी की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस उपाधीक्षक संदीप सुमन सौम्य प्रियदर्शी ने आज शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बेंगाबाद के सोनबाद से एक साइबर अपराधी सिंटू मंडल को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर दिलदार अंसारी को पकड़ा गया है। पुलिस ने सिंटू के पास से नकद एक लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं जबकि ठगी किया हुआ तीन लाख 31 हजार रुपये बैंक में फ्रीज करवा दिया है। उन्होंने बताया कि ये लोग ऑनलाइन ठगी करते थे । पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि देवघर का व्यक्ति इन्हें फर्जी सिम उपलब्ध कराता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनलोगों के पास से दो मोटरसाइकिल, आठ सिम कार्ड, आधार कार्ड , पैन कार्ड जब्त किये हैं और इनके तीन बैंक खाते जब्त किये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज