लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कुएं में गिरने से दो भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 01:01 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा), नौ नवंबर ओडिशा के संबलपुर जिले में मंगलवार को एक कुएं में गिर जाने से दो भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुशील त्रिपाठी (40) और सुनील त्रिपाठी (38) टाउन पुलिस थानांतर्गत साहू कॉलोनी इलाके के पास अपने घरे के सामने बने 30 फुट गहरे कुएं की गोलाकार दीवार पर बैठे हुए थे।

टाउन पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कर्ण ने कहा, “उनमें से एक अचानक कुएं में गिर गया लेकिन उसी वक्त उसने खुद को बचाने के लिए दूसरे का हाथ खींच लिया। इसके चलते दोनों कुएं में गिर गए।”

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि बाद में दमकल कर्मियों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया।

कर्ण ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल