लाइव न्यूज़ :

ठाणे में भारी बारिश के बाद पेड़ गिरने से दो एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: December 2, 2021 10:30 IST

Open in App

ठाणे, दो दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश के बाद एक अस्पताल में पेड़ गिरने से दो एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गईं। एक निकाय अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में बुधवार को भारी बारिश के दौरान यह घटना हुई। इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर कलवा इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के परिसर में एक पेड़ वहां खड़ी दो एम्बुलेंस पर गिर गया। दोनों ही वाहनों का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय अग्निशमन विभाग और आरडीएमसी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ को वहां से हटाया गया।

कदम ने बताया कि दातिवली इलाके में बिजली के तार पर भी एक पेड़ गिर गया। ठाणे शहर में कुछ जगहों से जलजमाव की शिकायतें भी आईं। ठाणे शहर में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 76.94 मिमी बारिश हुई।

पालघर जिले के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद ने बताया कि जिले में भी भीषण बारिश हुई लेकिन अब तक वहां से किसी अवांछित घटना की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल