लाइव न्यूज़ :

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक किया गया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:08 IST

Open in App

जयपुर, 12 अगस्त ट्विटर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को लॉक करने के बाद बृहस्पतिवार को राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अकाउंट को भी लॉक कर दिया। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी की आलोचना की है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा,“ पीसीसी राजस्थान के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है।'’ पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेता राहुल गांधी के अकाउंट को लॉक करने की आलोचना करने वाले ट्वीट की वजह से पार्टी का अकाउंट लॉक किया गया है।

इससे पहले डोटासरा ने कांग्रेस ने नेताओं के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किये जाने पर केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ ट्विटर केन्द्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है, लोकतंत्र में यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।’’ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘जो केन्द्र सरकार की बात नहीं मानता है या उनकी गलत नीतियों का विरोध करता है, उस पर आयकर विभाग, एक्साईज विभाग, सीबीआई आदि के छापे डलवाना, यह केन्द्र सरकार की आदत बन गई है।’’

पेगासस जासूसी मामले पर डोटासरा ने दावा किया कि अब यह साबित हो गया है कि केन्द्र की सरकार पेगासस के माध्यम से चाहे मीडिया हो, चाहे अधिकारी हो, चाहे पक्ष और विपक्ष के नेता हो, सबकी जासूसी करा रही है। यहां तक कि मोदी जी अपने नजदीक के नेताओं की भी जासूसी करवा रहे है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “ऐसा करके केन्द्र की सरकार बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर के बनाए संविधान को खत्म करने का कार्य कर रही है। मेरा मानना है कि केन्द्र सरकार को तुरन्त पेगासस जासूसी प्रकरण की जांच करवानी चाहिए।”

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक करने को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

पायलट ने कहा कि इन हथकंडों के बाद भी पार्टी न्याय के लिए आवाज उठाती रहेगी। पायलट ने ट्वीट पर राहुल गांधी और अब कांग्रेस पार्टी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक करने का जिक्र किया।

उन्होंने कहा,‘'इनके ट्विटर अकाउंट लॉक करना लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। इन हथकंडों के बाद भी हम न्याय और जनहित की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।'’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने लॉक कर दिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी