लाइव न्यूज़ :

Azadi Ka Amrit Mahotsav: 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर PM Modi ने की लोगों से अपील, कही यह बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 09:41 IST

Azadi Ka Amrit Mahotsav: 'हर घर तिरंगा' अभियान पर बोलते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, ‘‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में आज ट्वीट किया है। उन्होंने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की है। ट्वीट में भारत की आजादी को याद कर पहले तिरंगे की तस्वीरे भी साझा की है।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करने की शुक्रवार को अपील की है। मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। 

इस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वप्न देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे। हम उनके सपने को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।’’ 

आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें-पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।’’ 

पीएम मोदी ने पहले तिरंगे की तस्वीरे भी ट्वीट की

मोदी ने तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाने संबंधी आधिकारिक संवाद की जानकारी भी ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट की है। आपको बता दें कि सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू करने की योजना बनाई है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसे मनाने की कही थी बात

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान भी मनाया जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम, एलजी और प्रशासकों के साथ बातचीत भी की थी और इस अभियान को अच्छे मनाने की बात कही थी। 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीट्विटरअमित शाहभारतजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी