लाइव न्यूज़ :

EXIT POLL : एग्जिट पोल के नतीजे देखकर नरम पड़े संबित पात्रा, एंकर ने कसा तंज

By विकास कुमार | Updated: December 7, 2018 21:08 IST

संबित पात्रा अक्सर टीवी डिबेट में अपने तर्कों से विपक्षी पार्टियों के प्रवक्ताओं को चुप कराने वाले संबित पात्रा आज एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बहुत ही शांत दिखे। उनके इस भाव-भंगिमा पर एंकर ने तंज भी कसा।

Open in App

पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के बाद आज सभी चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। अक्सर टीवी डिबेट में अपने तर्कों से विपक्षी पार्टियों के प्रवक्ताओं को चुप कराने वाले संबित पात्रा आज एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बहुत ही शांत दिखे। उनके इस भाव-भंगिमा पर आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप ने उन पर तंज कसा और कहा कि आज पहली बार संबित पात्रा विनम्र दिख रहे हैं और शांत भाव से बैठे हुए हैं। 

संबित पात्रा टीवी डिबेट में अपनी बातों को सही साबित करने के लिए अक्सर उग्र हो जाते हैं। लेकिन आज उनकी विनम्रता देख कर एंकर भी दंग रह गईं। इसमें कोई शक नहीं है कि संबित पात्रा टीवी पर भारतीय जनता पार्टी का पक्ष बहुत ही मजबूती के साथ रखते हैं और खासकर गांधी परिवार पर निशाना साधने के लिए जाने जाते हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी से अक्सर उनकी तीखी नोकझोंक होती है। 

अधिकतर चैनलों के एग्जिट पोल में राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत आता हुआ दिख रहा है। जिससे कांग्रेस के प्रवक्ता आज जोश में दिख रहे थे जबकि भाजपा के प्रवक्ता सुरक्षात्मक मोड में थे। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इन राज्यों में एंटी-इनकमबेंसी की लहर साफ देखी जा सकती है। तेलंगाना से भी भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई अच्छी खबर नहीं आती हुई दिख रही है। 

संबित पात्रा ये कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि आप इंतजार करें ग्यारह तारीख का। दरअसल उनके बॉडी लैंग्वेज से ये साफ़ प्रतीत हो रहा था कि उन्हें भी आभास है कि भाजपा का स्थिति इन राज्यों में डांवाडोल हो सकती है। राजस्थान में चुनाव से पहले ही पार्टी को ये आभास था कि ऐसा फैसला आ सकता है लेकिन मध्य प्रदेश की स्थिति पार्टी के लिए कहीं से शुभ संकेत नहीं है। पार्टी को ये अंदाजा नहीं था कि शिवराज सिंह चौहान के सबसे मजबूत जाने वाले किले में कांग्रेस पार्टी सेंध लगा देगी।  

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज