लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा: एनसीबी ने मुंबई की अदालत से कहा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:10 IST

Open in App

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को यहां की एक अदालत से यह कहते हुए टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित की हिरासत का अनुरोध किया कि वह एक मादक पदार्थ गिरोह का सदस्य है।दीक्षित को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था और उसे यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जिसने अभिनेता को 30 अगस्त तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।इस साल अप्रैल में अभिनेता एजाज खान और कुछ अन्य व्यक्तियों से पूछताछ में दीक्षित का नाम सामने आने के बाद से एनसीबी को पिछले कुछ महीनों से दीक्षित की तलाश थी। एनसीबी की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अद्वैत सेठना ने अदालत से कहा कि खान ने अपने स्वैच्छिक बयान में मामले में दीक्षित की भूमिका के बारे में खुलासा किया था।खान द्वारा दिए गए सुराग के आधार पर एनसीबी ने उपनगरीय अंधेरी स्थित दीक्षित के घर की तलाशी ली थी और मादक पदार्थ बरामद किया था।जांच एजेंसी ने कहा कि अभिनेता को एक नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह अप्रैल 2021 से शुक्रवार को गिरफ्तारी तक फरार रहा।एनसीबी ने कहा कि दीक्षित और मामले में सह-आरोपी एक मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा थे और अक्सर चरस पीने जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त रहते थे और अभिनेता ने अपने परिसर का उपयोग प्रतिबंधित पदार्थों के भंडारण के लिए भी करने दिया। आरोपी की ओर से पेश अधिवक्ता कुशल मोर ने दलील दी कि दीक्षित के घर से कम मात्रा मादक पदार्थ की बरामदगी हुई थी और दीक्षित को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को 30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVersova Election Result 2025: 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान को मिले सिर्फ 100 वोट, नोटा से भी कम

बॉलीवुड चुस्कीक्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, मीडिया रिपोर्ट में दावा- फोन जब्त कर हो रही उसकी भी जांच

टीवी तड़काड्रग्स मामले में फंसे टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को मिली जमानत, अदालत ने दिए ये निर्देश

भारतकेरल बिशप का गंभीर आरोप, कहा- गैर मुस्लमानों को 'नारकोटिक जिहाद' के तहत फंसाया जा रहा है

भारतदेश में 100 शीर्ष ड्रग माफिया सरगनाओं की पहचान कर कार्रवाई शुरू हुई : सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील