लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेता आशीष रॉय का निधन

By भाषा | Updated: November 24, 2020 12:58 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष रॉय का मंगलवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके दोस्त सूरज थापर ने यह जानकारी दी।

रॉय 55 वर्ष के थे और उन्हें “ससुराल सिमर का” जैसे धारावाहिक में काम करने के लिए जाना जाता था।

रॉय पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका डायलिसिस चल रहा था।

मई में उन्हें यहां स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था तब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये वित्तीय सहायता मांगी थी।

थापर ने रॉय के साथ “रिश्ता साझेदारी का” नामक धारावाहिक में काम किया था।

थापर के अनुसार मंगलवार तड़के रॉय को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

थापर ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उनके सहायकों ने उन्हें चाय दी जिसे पीने से उन्होंने मना कर दिया और तेजी से सांस लेने लगे। अचानक वह (तड़के) तीन बजकर 45 मिनट पर बेहोश हो गए। वह किडनी के रोग से पीड़ित थे और उनका नियमित डायलिसिस भी होता था।”

थापर ने कहा कि रॉय की देखभाल करने वाले के अनुसार अभिनेता की हालत पिछले कुछ महीनों में बेहतर हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा