लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता कर्मियों के लिए सेप्टिक टैंक ‘यमदूत’ में तब्दील, समाज को सोचना होगाः शिवसेना

By भाषा | Updated: December 25, 2019 13:57 IST

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा कि “स्वच्छता की मांग’’ के बावजूद यह साफ नहीं है कि किसी को भी सफाईकर्मियों के परिवार का गुस्सा समझ आता है या नहीं जिन्होंने सेप्टिक टैंक या सीवर साफ करते वक्त जान गंवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने आरोप लगाया कि न तो प्रशासन न ही समाज इस तथ्य के प्रति संवेदनशील है।ऐसी जानलेवा घटनाएं महाराष्ट्र के ठाणे, कल्याण, नासिक और गुजरात और तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों में भी हुई है। 

शिवसेना ने सेप्टिक टैंक में सफाई कर्मियों की मौत पर बुधवार को चिंता जाहिर की और अफसोस जताया कि उनकी दुर्दशा के प्रति न तो प्रशासन संवेदनशील है और न ही समाज।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा कि “स्वच्छता की मांग’’ के बावजूद यह साफ नहीं है कि किसी को भी सफाईकर्मियों के परिवार का गुस्सा समझ आता है या नहीं जिन्होंने सेप्टिक टैंक या सीवर साफ करते वक्त जान गंवाई है।

पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में ये टिप्पणियां उस वक्त कीं जब सोमवार को उपनगर गोवंदी के आवासीय इलाके के परिसर में सफाई करते वक्त सेप्टिक टैंक में फंसने के बाद दम घुटने के चलते तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि न तो प्रशासन न ही समाज इस तथ्य के प्रति संवेदनशील है कि स्वच्छता, ‘‘स्वच्छता के सही दूतों’’ यानि सफाईकर्मियों के लिए ‘यमदूत’ बन गई है। मराठी दैनिक में कहा गया कि न सिर्फ मुंबई में बल्कि ऐसी जानलेवा घटनाएं महाराष्ट्र के ठाणे, कल्याण, नासिक और गुजरात और तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों में भी हुई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?