लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rain: भारी बारिश के बाद तुलसी झील लबालब, मुंबई के जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी ने बढ़ाई चिंता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 10:31 IST

Mumbai Rain: शहर को इस झील से प्रतिदिन 1.8 करोड़ लीटर पानी मिलता है।

Open in App

Mumbai Rain:  मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण तुलसी झील लबालब हो गई है जो महानगर को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित तुलसी झील से शनिवार सुबह लगभग पौने सात बजे पानी लबालब भर कर बाहर निकलने लगा।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में भंडारण क्षमता का 90 प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है। तानसा और मोदक सागर बांधों के बाद तुलसी झील तीसरा जलाशय है जो लबालब हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि इस साल तुलसी झील को लबाबल होने में पिछले साल की तुलना में लगभग 26 दिन अधिक लगे। पिछले साल 20 जुलाई को यह भर गई थी। मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में तुलसी सबसे छोटा है और इसकी भंडारण क्षमता 804.6 करोड़ लीटर है।

शहर को इस झील से प्रतिदिन 1.8 करोड़ लीटर पानी मिलता है। महानगर पालिका के अधिकारी ने कहा, ‘‘झील के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को झील लबालब भर गई।’’

टॅग्स :मुंबई बारिशमहाराष्ट्रमौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज