लाइव न्यूज़ :

महंत नयन दास ने कहा- अयोध्या में मोदी को एक बार आना चाहिए, ताकि राम मंदिर निर्माण हो सके शुरू

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 4, 2020 07:54 IST

Ayodhya: प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, केंद्रीय अतिरिक्त गृह सचिव ज्ञानेश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत कई अन्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राममंदिर न्यास की बैठक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 जुलाई को होगी। मंमहंत कमल नयन दास ने का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एकबार अयोध्या आना चाहिए।

लखनऊः राममंदिर न्यास की बैठक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 जुलाई को होगी जिसमें जमीन के समतल होने के बाद परियोजना के विभिन्न चरणों पर चर्चा होगी। यह न्यास अयोध्या में राममंदिर निर्माण के काम की देखरेख के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत गठित किया गया है। इस बीच महंत कमल नयन दास ने का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एकबार अयोध्या आना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के करीबी महंत कमल नयन दास ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्य 18 जुलाई को अयोध्या में मिलेंगे। उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण होगा। हम चाहते हैं कि मोदी जी को यहां एक बार आना चाहिए ताकि निर्माण शुरू हो जाए।

प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, केंद्रीय अतिरिक्त गृह सचिव ज्ञानेश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत कई अन्य इसके सदस्य हैं। बैठक के एजेंडा का संकेत देते हुए राय ने बताया कि मंदिर के पिलरों की नींव रखने का मुद्दा बैठक में उठाया जा सकता है।

इससे पहले दिन में, राय ने न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा के साथ मंदिर निर्माण में लगी वास्तुकारों की टीम के साथ मुलाकात की थी। उन्होंने राममंदिर निर्माण कार्यशाला में नक्काशीदार पत्थरों को साफ करने के लिए लगी कंपनी के टीम के सदस्यों से भी भेंट की थी। राममंदिर मॉडल के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा के बेटे आशीष सोमपुरा भी इस बैठक में मौजूद थे। 

योगी आदित्यनाथ ने 28 जून को किया था दौरा

बता दें, पिछले सप्ताह 28 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राम लला मंदिर में पूजा-अर्चना की था और जन्मभूमि स्थल का दौरा कर भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे भूमि समतल करने के कार्य का निरीक्षण किया था। राम जन्मभूमि स्थल का दौरा करने से पहले उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से भी मुलाकात की थी। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने रामलला की मूर्ति को नए अस्थायी स्थल पर स्थानांतरित किए जाने के समय 25 मार्च को दौरा किया था। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए निजी तौर पर 11 लाख रुपये का दान भी दिया था। 

टॅग्स :राम मंदिरश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रअयोध्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप