लाइव न्यूज़ :

'अच्छा हुआ ट्रंप ने गोडसे का नाम नहीं लिखा', अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा महात्मा गांधी को भूलने पर विवाद शुरू

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 24, 2020 15:34 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम को संबोधिन कर डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा के लिए रवाना हुए हैं। वहां वह ताजमहल का दीदार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कह, कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।  

अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर बुक में महात्मा गांधी के बारे में लिखना भूल गए। जिसको लेकर विवाद हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर बुक में लिखा 'मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।' इस बात पर तंज करते हुए स्वराज अभियान के संस्थापक और राजनीतिज्ञ योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'भगवान का धन्यवाद, उन्होंने गोडसे (नाथूराम गोडसे)  का नाम नहीं लिखा।' डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। वह भारत के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 

साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने चरखा चलाया। पीएम मोदी ने ट्रंप को साबरमति आश्रम के बारे में भी बताया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में  'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को तकरीबन 30 मिनट तक संबोधित किया। ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत की एकता और विविधताओं और पीएम मोदी की तारीफ की। ट्रेड डील पर ट्रंप ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूती देने के लिए मैं पीएम मोदी के साथ चर्चा करूंगा। लेकिन पीएम मोदी एक टफ निगोशिएटर हैं, फिर भी उनके साथ बातचीत करके हम एक ट्रेड डील की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

ट्रंप ने कहा, पीएम मोदी ने 'चाय वाले' के रूप में शुरुआत की, उन्होंने चाय बेचने वाले के रूप में काम किया। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको यह बताता हूं, वह बहुत सख्त हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कह, कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।  

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है। भारत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, हर इंसान की गरिमा को अपनाया है, जहां लोग साथ में सौहार्द के साथ अपने धर्म का पालन कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि हम दुनियाभर में अपने गठबंधनों में तेजी से नई जान फूंक रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हम मंगलवार को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते करेंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पगुजरातनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज