लाइव न्यूज़ :

जम्मू के बाजार में ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 09:47 IST

Open in App

जम्मू, 13 मार्च जम्मू के फल एवं सब्जी बाजार में शनिवार को एक ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक चालक द्वारा संभवत: वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा नरवाल मंडी में उस समय हुआ जब सुबह के वक्त लोग फल-सब्जियां खरीद रहे थे।

उन्होंने बताया कि ट्रक पर राजस्थान का पंजीकरण नंबर था और ट्रक के चालक ने संभवत: ब्रेक फेल होने की वजह से वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक ने सामान ढोने वाले चार छोटे वाहनों, तीन कार और दो दोपहिया वाहनों सहित करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में अखनूर निवासी सूरज प्रकाश (45)और आरएस पुरा निवासी बोधराज (40) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य चार लोगों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन