लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत और 34 घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2019 08:38 IST

मैनपुरी जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सात लोगों की जान चली गई है और 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  

मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। 

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल प्रभाव से नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही साथ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इधर, हादसे के शिकार बस और ट्रक को एक्सप्रेसवे से हटवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण