लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: राजधानी एक्सप्रेस में जा भिड़ा बेकाबू ट्रक, ड्राइवर की मौत, पटरी से उतरे 2 कोच

By धीरज पाल | Updated: October 18, 2018 09:38 IST

Trivandrum Rajdhani Train Accident in Madhya Pradesh Updates: त्रिवेंद्रम से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस सजेली रेलवे फाटक पर से गुजर रही थी कि तभी क्रॉसिंग पर एक बेकाबू ट्रक ट्रेन में जा भिड़ा।

Open in App

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में ट्रेन हादसा का मामला सामने आया है। त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस में और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस ट्रेन हादसे में ट्रक बिल्कुल क्षतिग्रस हो गया और मौके पर ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। ट्रक के टक्कर से त्रिवेंद्रम राजधानी ट्रेन के दो 2 कोच पटरी से उतर गए।  हालांकि ट्रेन के किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। यह हादसा रेलवे क्रॉंसिंग पर हुआ। जहां बेकाबू ट्रक ने ट्रेन को टक्कर मार दी। 

एएनआई  एजेंसी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह 6:30 बजे मेघनगर रोड पर बने रेलवे क्रॉंसिग पर हुआ। त्रिवेंद्रम से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस सजेली रेलवे फाटक पर से गुजर रही थी कि एक ट्रक क्रॉसिंग करने के लिए निकल रहा था। तभी बेकाबू ट्रक ने ट्रेन को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर से ट्रेन की दो कोट पटरियों पर उतर गए। 

 कोचों के सभी यात्रियों को दूसरे कोचों में स्थानांतरित कर दिया गया है। जितनी जल्दी हो सके साइट पर लाइनों को शुरू करने के लिए बहाली का काम चालू है। 

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हादसा दाहोद-रतलाम रेल खंड पर मेघनगर और थांदला रोड स्टेशनों के बीच हुआ। यह स्थान इंदौर से करीब 175 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए राजधानी एक्सप्रेस (12431) से सुबह करीब पौने सात बजे टकराया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके साथ ही, यात्री रेलगाड़ी के दो कोच (B-7 और B-8) पटरी से उतर गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के ड्राइवर कैबिन के परखच्चे उड़ गये।

(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :रेल हादसामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज