लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: हिंसक घटनाओं के लिए पुलिस ने भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को ठहराया जिम्मेदार, 71 लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: November 3, 2021 11:25 IST

त्रिपुरा पुलिस ने बुधवार को चेतावनी दी कि समाज में नफरत पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.कुछ लोग फेक सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा फेक न्यूज फैला रहे हैं.

अगरतला: त्रिपुरा पुलिस ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ और फर्जी पोस्ट करने के लिए 71 लोगों के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज किए.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपुरा पुलिस ने बुधवार को चेतावनी दी कि समाज में नफरत पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बीते 26 अक्टूबर को उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर में एक मस्जिद और कुछ दुकानें एवं घर में तोड़फोड़ किए जाने के बाद बीते 28 अक्टूबर को पुलिस ने सफाई दी थी कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और कुछ लोग फेक सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा फेक न्यूज फैला रहे हैं.

पुलिस ने साफ किया था कि पनीसागर में एक जलती हुई मस्जिद की तस्वीरें साझा की जा रही थीं जो नकली थीं. पुलिस ने कहा था कि यह किसी और देश का हो सकता है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये नकली तस्वीरें किसने अपलोड कीं.

15 अक्टूबर को बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में तोड़फोड़ की छिटपुट घटनाएं हुईं.

जहां अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की तो राज्य सरकार ने कहा कि उसने सभी मस्जिदों में सुरक्षा प्रदान की है और आगे की गड़बड़ी को रोकने के लिए लगातार निगरानी रख रही है.

टॅग्स :त्रिपुरासोशल मीडियाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव