लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने पूछा, डायना हेडेन कैसे बनीं मिस वर्ल्ड? ऐश्वर्या रॉय हैं इंडियन ब्यूटी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 09:11 IST

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने एक कार्यक्रम में कहा कि ऐश्वर्या रॉय का मिस वर्ल्ड ठीक था लेकिन वो समझ नहीं पाते कि डायना हेडेन कैसे मिस वर्ल्ड बन गईं।

Open in App

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब एक बार फिर विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं। सीएम बिप्लब देब ने एक कारय्क्रम में कहा कि भारतीय महिलाओं की प्रतिनिधि ऐश्वर्या रॉय हो सकती हैं, डॉयना हेडेन नहीं। सीएम बिप्लब देब ने 21 साल पहले डायना हेडेन को "मिस वर्ल्ड" का खिताब मिलने पर भी सवाल उठाया। सीएम बिप्लब ने कहा कि वो समझ नहीं पाते कि 1997 में डायना हेडेन को मिस वर्ल्ड का खिताब कैसे मिला?  इससे पहले बिप्लब कुमार देब यह कहकर राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियाँ बटोर चुके हैं कि महाभारत काल में भारत के पास इंटरनेट और सैटेलाइट थे जिनकी मदद से संजय धृतराष्ट्र को घर बैठे युद्ध का हाल सुनाया करते थे।

सीएम बिप्लब देब ने कहा, "हम महिलाओं को देवी लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में देखते हैं। ऐश्वर्या रॉय भारतीय महिलाओं की प्रतिनिधि है। वो मिस वर्ल्ड बनीं और ये सही था। लेकिन मैं डायना हेडेन की सुंदरता को नहीं समझ पाता।"  ऐश्वर्या रॉय 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। बिप्लब कुमार देब ने कहा, "यहाँ तक कि डायना हेडेन तक को ये (मिस वर्ल्ड) मिल गया। देखिए, हर कोई हँस रहा है। बताइए क्या डायना हेडेन को ये मिलना चाहिए था? ऐश्वर्या रॉय को मिला, वो ठीक था क्योंकि उनमें भारतीय महिला का सौंदर्य झलकता है। भारतीय सौंदर्य देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती का सौंदर्य है....डायना हेडेन इस तरह के सौंदर्य की श्रेणी में नहीं आतीं।" हालाँकि बिप्लब कुमार देब ने तुरंत ही ये सफाई भी दी कि वो डायना हेडेन का विरोध नहीं कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिप्लब कुमार देब ने कहा, "पुराने जमाने में भारतीय महिलाएँ कॉस्मेटिक का इस्तेमाल नहीं करती थी। भारतीय शैम्पू यूज नहीं करते थे, वो मेथी पानी और मिट्टी से अपने बाल धोते थे। ब्यूटी पीजेंट ऑर्गेनाइजर्स इंटरनेशनल मार्केटिंग माफिया हैं, जिन्होंने हमारे देश में बड़ा बाजार देख लिया। आज देश के हर कोने में एक ब्यूटीपार्लर है।" बिप्लब देब ने पूछा, "अब भारतीय महिलाएं ब्यूटी पीजेंट क्यों नहीं बनतीं? वो अब भारत के बाजार पर कब्जा कर चुके हैं तो दूसरी जगह चले गये।"

सीएम बिप्लब ने कहा कि इंटरनेशनल ब्यूटी कान्टेस्ट धोखा होते हैं क्योंकि उनके नतीजे पहले से तय होते हैं। सीएम बिप्लब ने कहा, "इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट्स में जो भी जाता है जीत जाता है। हम लगातार पाँच साल तक मिस वर्ल्ड/मिस यूनिवर्स अवार्ड जीतते रहे।  डायना हेडेन भी इसे जीत गई। आप को लगता है कि उसे ये अवार्ड मिलना चाहिए था?" 

सीएम बिप्लब देब ने कहा, "वो लड़कियों को फैब्रिक पहनाकर रैम्प पर घुमाते हैं। जो उन्हें सर्टिफिकेट देते हैं वो इंटरनेशनल टेक्सटाइल माफिया हैं। वो पहले ही तय कर लेते हैं कि किसको अवार्ड मिलना है, ये बात 100 प्रतिशत तय है।" सीएम बिप्लब देब अगरतला में एक हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट वर्कशॉप का उद्घाटन भाषण दे रहे थे।

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबत्रिपुराऐश्वर्या राय बच्चनडायना हेडेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?