लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भाजपा को झटका, दो विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2022 13:31 IST

भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे।60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है।

अगरतलाः त्रिपुरा के पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन और उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा भी छोड़ दी। बर्मन और साहा ने अपना इस्तीफा त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती को सौंपा।

रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे। रॉय बर्मन ने संवाददाताओं को बताया कि आज ही वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों विधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साहा ने बताया ‘‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे।

हमने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।’’ दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है।

टॅग्स :त्रिपुराकांग्रेसBJPबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार