लाइव न्यूज़ :

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 2813478 मतदाता 60 विधायक चुनेंगे, 16 फरवरी को मतदान, भाजपा, कांग्रेस और माकपा में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 19:29 IST

Tripura Assembly Election 2023: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 जनवरी होगी।मतदान 16 फरवरी को होगा तथा दो मार्च को मतों की गिनती की जाएगी।

Tripura Assembly Election 2023: आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती दो मार्च को की जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है।

कुमार ने बताया कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 जनवरी होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख दो फरवरी होगी और मतदान 16 फरवरी को होगा तथा दो मार्च को मतों की गिनती की जाएगी। त्रिपुरा में मतदाताओं की कुल संख्या 28,13,478 है।

वर्तमान में वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) की गठबंधन सरकार है। राज्य विधानसभा में वर्तमान में सदस्यों की कुल संख्या 53 है जबकि सात सीट रिक्त हैं। इनमें भाजपा के 33, आईपीएफटी के चार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 15 और कांग्रेस का एक सदस्य शामिल है।

भाजपा और आईपीएफटी ने इस बार साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की है जबकि कांग्रेस और माकपा ने चुनावी गठबंधन किया है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव में ताल ठोंकने को तैयार है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 25 सालों से सत्ता पर काबिज माकपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

भाजपा ने राज्य की 60 में से 35 सीट पर जीत दर्ज की थी और आईपीएफटी ने आठ सीट पर जीत हासिल की थी जबकि माकपा 16 सीट पर सिमट गई थी। इस चुनाव के बाद भाजपा ने आईपीएफटी के साथ राज्य में सरकार बनाई और बिप्लब कुमार देब राज्य के मुख्यमंत्री बने। पिछले साल मई महीने में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने देब को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला किया और उनकी जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी।

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसमाणिक सरकारमाणिक साहाबिप्लब कुमार देबत्रिपुराचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति