लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक विधेयक को पारित कराने के लिए मोदी सरकार कर रही है इन विकल्पों पर विचार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 11, 2018 09:48 IST

तलाक-ए-बिद्दत को आपराधिक बनाने वाला विधेयक शीतकालीन सत्र में राज्य सभा में नहीं पारित हो सका था।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार तीन तलाक विधेयक के राज्य सभा में न पारित होने के बाद अध्यादेश द्वारा इसे लागू कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि सरकार तलाक-ए-बिद्दत को आपराधिक घोषित करने के वाले विधेयक का लागू करने के लिए इस विकल्प पर विचार कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार तलाक-ए-बिद्दत (एक बार में तीन तलाक) विधेयक को लागू करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार अध्यादेश के अलावा संसद के बज़ट सत्र के दौरान दोनों सदनों (राज्य सभा और लोक सभा) का संयुक्त अधिवेशन बुलाने पर भी विचार कर रही है। 

28 दिसंबर को लोक सभा में मुस्लिम महिला विवाह (अधिकार एवं संरक्षण) विधयेक 2017 पास हो चुका है। हालांकि राज्य सभा में बीजेपी गठबंधन के अल्पमत में होने के कारण ये विधेयक नहीं पारित हो सका। कांग्रेस, बीजद, राजद, टीएमसी जैसे दल इसके खिलाफ थे। कांग्रेस के अनुसार वो विधेयक में तीन तलाक को आपराधिक बनाए जाने के खिलाफ है। कांग्रेस ने कहा कि अन्यथा वो तीन तलाक पर विधेयक के समर्थन में है। कांग्रेस की मांग थी कि तीन तलाक विधेयक को संसद की सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए। 

टॅग्स :तीन तलाक़मुस्लिम महिला संरक्षण विधेयक 2017नरेंद्र मोदीबीजेपीकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट