लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक के मुद्दे पर सोनिया, ममता और मायावती से समर्थन की अपील

By भाषा | Updated: June 18, 2018 20:56 IST

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज विपक्षी पार्टियों की प्रमुख महिला नेताओं से अपील की

Open in App

नई दिल्ली, 18 जूनः केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज विपक्षी पार्टियों की प्रमुख महिला नेताओं से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेद से परे जाकर फौरी तीन तलाक को प्रतिबंधित करने वाले विधेयेक, जो राज्यसभा में लंबित है , को पारित कराने में मदद करें। हालांकि , प्रसाद ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि यदि इस मुद्दे पर राजनीतिक आम राय नहीं बन सकी तो क्या सरकार फौरी तीन तलाक को अपराध घोषित करने के लिए अध्यादेश लाएगी। 

जनवरी से ही राज्यसभा में लंबित विधेयक के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘..... मैं तीन तलाक के मुद्दे पर सोनिया गांधी , ममता बनर्जी और मायावती से अपील करता हूं ... वे प्रभावशाली महिला हैं। हमें राजनीतिक मतभेद से परे जाने की जरूरत है। ’’ 

महागठबंधन को झटका दे सकती हैं मायावती, कांग्रेस के 2019 सपने पर पानी फिर जाएगा पानी

उन्होंने कहा कि यह विधेयक सरकार के लिए लैंगिक समानता और लैंगिक न्याय का मुद्दा है। यह पूछे जाने पर कि कुछ महिलाएं इस विधेयक का विरोध क्यों कर रही हैं , इस पर प्रसाद ने सवाल किया कि क्या वे विरोध वाजिब हैं या ‘‘ प्रायोजित ’’ हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने जिन महिलाओं से मुलाकात की है , उन्होंने विधेयक का समर्थन किया है। 

फौरी तीन तलाक को अवैध घोषित कर इसके दोषी के लिए तीन साल जेल की सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को बीते दिसंबर में लोकसभा में पारित किया गया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :तीन तलाक़ममता बनर्जीसोनिया गाँधीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला