लाइव न्यूज़ :

'संविधान मुझे देता है इजाजत कि...' नवरात्रि में मीट दुकानों पर बैन को लेकर TMC सांसद का सामने आया बयान

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2022 11:49 IST

नवरात्रि के दौरान मीट दुकानों पर लगे बैन को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामने आया है। टीएमसी सांसद इस दौरान मीट दुकानों पर लगे बैन की आलोचना करती हुई नजर आईं।

Open in App

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को नवरात्रि के दौरान मीट दुकानों पर लगे बैन की आलोचना करती हुई नजर आईं। संविधान द्वारा भारतीय नागरिकों को दी गई स्वतंत्रता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह उन्हें जब चाहे मांस खाने की अनुमति देता है और मांस बेचने वाले दुकानदारों को अपना व्यवसाय करने की स्वतंत्रता भी देता है। 

मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं साउथ दिल्ली में रहती हूं। संविधान मुझे अनुमति देता है कि मैं जब चाहूं मांस खा सकती हूं और दुकानदार को अपना व्यापार चलाने की आजादी देता है। पूर्ण विराम।" बता दें कि सोमवार को दक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने घोषणा की थी कि "देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि की शुभ अवधि" के दौरान उनके नागरिक निकाय के तहत मांस की दुकानें बंद कर दी जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि भक्त इन नौ दिनों के दौरान मांस, प्याज और लहसुन खाने से बचते हैं।

उन्होंने दावा किया था कि शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया और यह किसी की स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं करता है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर ने मंगलवार को एनडीटीवी से कहा, "हम सभी मांस की दुकानों को सख्ती से बंद कर देंगे। जब मांस नहीं बेचा जाएगा, तो लोग इसे नहीं खाएंगे।" सूर्यन ने कहा, "हमने दिल्लीवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। लोगों ने मुझसे शिकायत की। उपवास रखने वाले लोगों को खुले में मांस काटने में परेशानी हो रही थी। यह किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं है।"

टॅग्स :महुआ मोइत्राTrinamool Chhatra Parishadनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण