लाइव न्यूज़ :

तृणमूल नेताओं ने दलितों का अपमान किया : आंबेडकर जयंती पर नड्डा का आरोप

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:37 IST

Open in App

कटवा (पश्चिम बंगाल), 14 अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को बी आर आंबेडकर को उनकी जयंती पर याद करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के नेता दलितों का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि तृणमूल कांग्रेस की एक महिला नेता ने हाल ही में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

नड्डा ने पूर्व बर्द्धमान जिले के कटवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "लेकिन ममता-दी ने टिप्पणी के लिए उस नेता की कोई आलोचना नहीं की है।"

नड्डा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने "एक धर्म विशेष के लोगों को एकजुट होने के लिए कहने पर’’ तृणमूल प्रमुख ममता को 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने से रोक दिया। उन्होंने सवाल किया कि पिछले 10 वर्षों से पश्चिम बंगाल में यह कैसी सरकार है ‘‘जो समाज को विभाजित करने के लिए काम करती है।”

नड्डा ने कहा, "मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि राज्य के विकास के लिए उन पर स्थायी रोक की खातिर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 130 करोड़ लोगों के विकास के लिए काम करते हैं, वहीं कोई व्यक्ति किसी धर्म विशेष के लोगों को एकजुट होने के लिए कह रहा है।

भाजपा नेता ने कहा, "उनकी (ममता की) बेचैनी इतनी बढ़ गई है कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह लोगों को सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवानों का घेराव करने के लिए कह रही हैं।’’

नड्डा ने बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाले बंगाली नव वर्ष पर लोगों को अग्रिम बधाई देते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम अंधेरे से रोशनी की ओर बढ़ेंगे।"

पिछले साल दिसंबर में दक्षिण 24 परगना जिले में अपने काफिले पर हुए हमले का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा डर का माहौल बनाए जाने के बावजूद, बंगाल के लोग सत्तारूढ़ तृणमूल को उचित जवाब देने के लिए बहादुर हैं।

उन्होंने कहा, "हम इस तरह के खतरों और हमलों से डरने वाले नहीं हैं और हम लोकतांत्रिक तरीकों से उचित जवाब देंगे।’’

नड्डा ने इससे पहले दिन में उत्तर 24 परगना जिले के बोंगांव में एक रोड शो में भाग लिया जिसमें खासी संख्या में लोगों की भागीदारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव