लाइव न्यूज़ :

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई-ईडी के 'दुरुपयोग' पर घेरा कांग्रेस और भाजपा को, बोले- "जब दूसरे दल परेशान होते हैं तो कांग्रेस मजे लेती है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2023 19:01 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के "दुरुपयोग" पर बेहद कड़ा रूख अपनाते हुए "दोहरा मापदंड" अपनाने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस की खिंचाई की।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा की जा रही केंद्रीय एजेंसियों के "दुरुपयोग" की कड़ी निंदा की सीबीआई और ईडी अन्य विपक्षी दलों को 'परेशान' करते हैं तो कांग्रेस उसका 'स्वागत' करती हैतृणमूल कांग्रेस-भाजपा से समान दूरी बनाते हुए 2024 के चुनाव में भगवा खेमे का मुकाबला करेगी

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के "दुरुपयोग" पर बेहद कड़ा रूख अपनाते हुए "दोहरा मापदंड" अपनाने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि जब सीबीआई और ईडी तृणमूल सहित अन्य विपक्षी दलों को 'परेशान' करती है तो कांग्रेस उसका 'स्वागत' करती है, लेकिन जब उसके नेताओं को तलब किया जाता है तो वह विरोध-प्रदर्शन करने लगती है।

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने पिछले महीने स्पष्ट कर दिया था कि वह कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी और 2024 के लोकसभा चुनावों में भगवा खेमे का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय ताकतों के एक समूह की दिशा में काम करने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, "जब सीबीआई और ईडी बंगाल में तृणमूल नेताओं पर छापे मारते हैं, तो कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों की सराहना करती है, लेकिन जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में बुलाया जाता है, तो वे जांच एजेंसियों के खिलाफ हो जाते हैं और विरोध करना शुरू कर देते हैं।"

तृणमूल राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पिछले महीने शुरू किए गए पार्टी के 60 दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत उत्तर दिनाजपुर जिले में सोमवार को कहा, ''कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात करती है, लेकिन बंगाल में वह हमारा विरोध करने में भाजपा और वामदलों से मिलीभगत करती है।''

इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि केवल तृणमूल ही ऐसा पार्टी है, जो भगवा पार्टी का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा, "सिर्फ तृणमूल नेता ममता बनर्जी ही भाजपा से मुकाबला कर सकती हैं, कांग्रेस में वो ताकत नहीं है। पिछले साल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद भी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एलपीजी और खाना पकाने के तेल की कीमतों को कमी नहीं किया।"

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “हालांकि, जब भाजपा 2021 के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में हारी तो उसने एलपीजी और खाना पकाने के तेल की कीमतों को मजबूरी में कम कर दिया। यही अंतर है तृणमूल और कांग्रेस में।"

टॅग्स :Abhishek BanerjeeMamata Banerjeeकांग्रेसTrinamool CongressBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार