लाइव न्यूज़ :

तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने नगालैंड के मोन जिले का दौरा रद्द किया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 15:02 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को बताया कि वह नगालैंड के मोन जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण अपने प्रतिनिधिमंडल को वहां नहीं भेजेगी। मोन जिले में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजन से मिलने मोन जाने वाला था।

तृणमूल की नेता और सांसद सुष्मिता देव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें यह पता चला है कि इलाके में निषेधाज्ञा लागू है, इसलिए हमने मोन की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। हम निषेधाज्ञा हटने के बाद इलाके का दौरा करेंगे।’’

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की थी कि पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगालैंड का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में चार सांसदों- प्रसून बनर्जी, सुष्मिता देव, अपरूपा पोद्दार और शांतनु सेन- तथा पार्टी प्रवक्ता बिस्वजीत देव के शामिल होने की घोषणा की गई थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नगालैंड में हुई घटना की गहन जांच की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल