लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने पंचायत चुनाव के दौरान आतंक का माहौल बनाया : येचुरी

By भाषा | Updated: May 14, 2018 20:31 IST

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की यह टिप्पणी खारिज कर दी कि वाम के शासन के दौरान भी हिंसा की घटना हुई थी।

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई: माकपा नेता सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आज पंचायत चुनाव के दौरान आतंक का माहौल पैदा कर दिया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की यह टिप्पणी खारिज कर दी कि वाम के शासन के दौरान भी हिंसा की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो ममता बनर्जी राज्य में कभी सत्ता में नहीं आती । वह तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन की टिप्पणी के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में पंचायत चुनाव में हिंसा का इतिहास रहा है और वाम शासन की तुलना में कम हिंसा हुई है। माकपा के महासचिव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे खुद पता चलता है कि वे रक्षात्मक हैं, कसूरवार हैं। जो हो रहा है मीडिया उसे दिखा रहा है। अगर यह वाम मोर्चा के शासन के दौरान होता तो तृणमूल कांग्रेस सरकार कभी बंगाल में नहीं आती और ममता बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं बनतीं।’’ हिंसा की आलोचना करते हुए येचुरी ने कहा कि यह सरासर लोकतंत्र पर हमला है और पार्टी लोगों की भागीदारी के जरिए इसका मुकाबला करेगी और इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । येचुरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले उन्होंने लोगों को नामांकन दाखिल नहीं करने दिया। फिर, नामांकन के बाद तृणमूल कांग्रेस ने नामांकन वापसी के लिए उम्मीदवारों को धमकाया। जिन लोगों ने अपना नाम वापस नहीं लिया उनपर हमला हुआ। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कुठाराघात है। हम राष्ट्रपति शासन का समर्थन नहीं करते। माकपा लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। लोकतांत्रिक प्रतिरोध शुरू हो चुका है और यही हमारा जवाब होगा।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज