लाइव न्यूज़ :

यूपी: बोरे में भर कर गोंडा विकास भवन में जलाया गया तिरंगा, वीडियो सामने आया तो मचा हंगामा

By आजाद खान | Updated: October 31, 2022 14:08 IST

बताया जा रहा है कि बोरे से भर कर तिरंगे को जलाने पर जिलाधिकारी ने सफाई दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि गाइडलाइन के अनुसार ही यह काम हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गोंडा के विकास भवन में बोरे में भर कर तिरंगा जलाया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी का भी बयान सामने आया है जिन्होंने इस पर सफाई दी है।

लखनऊ: यूपी के गोंडा जनपद में तिरंगे को जलाने का एक वीडियो सामन आया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि तिरंगे को आग लगाई गई है और वह जल रहा है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना गोंडा विकास भवन का है। घटना के सामने आने के बाद जिलाधिकारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि इस प्रक्रिया को शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के तहत ही किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार, गोंडा के विकास भवन में साफ सफाई के दौरान भारी मात्रा में तिरंगा जलाया गया है। दरअसल, इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि तिरंगा अभियान के दौरान भारी मात्रा में तिरंगा बच गया था जिसे भवन के एक कमरे में रख दिया गया था। 

ऐसे में रविवार होने के कारण भवन की साफ सफाई हो रही थी जिसमें इन तिरंगों को भी जलाया गया है। बताया जा रहा है कि ये तिरंगे इतने थी कि इन्हें बोरी में भर कर लाया गया और फिर इसे आग लगा दी गई है। 

जिलाधिकारी ने दी यह सफाई

मामले में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगे को गाइडलाइन के अनुसार जलाया गया है। उनके मुताबिक, प्रयोग फटे तिरंगे और ऐसे तिरंगे जिनमें चक्र नहीं था, उसे जमा किया गया और छुट्टी के दिन उसे जलाया गया है। 

इस पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने आगे कहा कि तिरंगे को जलाने की इस प्रक्रिया को किसी शरारती तत्व ने वीडियो बना लिया और फिर इसे वायरल कर दिया।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशGondaDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की