लाइव न्यूज़ :

आदिवासी किशोर पेड़ से गिरा : केरल मानवाधिकार आयोग ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:20 IST

Open in App

केरल के कन्नूर जिले में एक आदिवासी किशोर इंटरनेट का उपयोग करने के लिए पेड़ पर चढ़ने के दौरान गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के एक दिन बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को एक मामला दर्ज कर इस घटना की जांच का आदेश दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आयोग के न्यायिक सदस्य के बैजूनाथ ने जिलाधिकारी को घटना की जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। 15 वर्षीय पी अनंतू बाबू कन्नूर में कन्नवम थाना सीमा के तहत एक वन क्षेत्र के पास पन्नियोडु आदिवासी कॉलोनी में पेड़ से गिर गया।बयान में कहा गया है कि आम शिकायत है कि क्षेत्र में मोबाइल कवरेज खराब है और बस्तियों के बच्चे पेड़ों पर चढ़कर ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं।इस बीच शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने लड़के के पिता से फोन पर बातचीत की और उसका हालचाल पूछा। उन्होंने जिलाधिकारी और परियम मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से भी बातचीत की जहां लड़के का इलाज चल रहा है। मंत्री ने अनंतू को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।मंत्री ने बाद में कहा कि कन्नूर जिले में कुल 137 स्थानों में नेटवर्क की समस्या मिली है और उनमें से 71 केंद्रों पर इसका समाधान किया गया है। लड़के की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आयी हैं। अधिकारियों ने कहा कि वह पढ़ाई की खातिर मोबाइल फोन पर बेहतर सिग्नल प्राप्त करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज