लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, आसपास के इलाकों में महसूस किए गए झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप, अफगानिस्तान रहा केंद्र

By रुस्तम राणा | Updated: January 5, 2023 21:00 IST

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। यह भूकंप शाम 7:55 बजे महसूस हुआ। भूंकप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण में आया था। 

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गईभूंकप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण में आया थाभूकंप पृथ्वी की सतह से 200 किलोमीटर नीचे की गहराई में था

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास इलाकों में गुरुवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है जब दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। यह भूकंप शाम 7:55 बजे महसूस हुआ। भूंकप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण में आया था। भूकंप पृथ्वी की सतह से 200 किलोमीटर नीचे की गहराई में था।

इससे पहले रविवार (नए साल की रात) तड़के दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। हरियाणा के झज्जर के उत्तर उत्तर पश्चिम में भूकंप का केंद्र रविवार को 1:19 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। आपको बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है।

पिछले साल 12 नवंबर को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, 12 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 थी जो नेपाल में शाम करीब 7:57 बजे आई थी। एनसीएस ने कहा, "भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।"

टॅग्स :भूकंपNational Center for Seismologyअफगानिस्तानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति