लाइव न्यूज़ :

छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला, प्रधानाचार्य ने राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: December 28, 2020 14:19 IST

Open in App

अयोध्या, 28 दिसम्बर ‘साकेत डिग्री कॉलेज’ के छह छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उन पर संस्थान के परिसर में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया है।

कॉलेज के छात्रों ने छात्र संघ के चुनाव ना कराने के खिलाफ 16 दिसम्बर को किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ये नारेबाजी की थी।

प्रधानाचार्य एन. डी. पांडे ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि छात्रों ने ‘‘आजादी लेकर रहेंगे’’ जैसे ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ नारे लगाए।

उन्होंने शिकायत में छात्रों के नाम भी दर्ज कराए हैं।

छात्रों ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे कॉलेज के भ्रष्ट प्रधानाचार्य और भ्रष्ट छात्र प्रणाली से आजादी मांग रहे थे।

प्रधानाचार्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुमित तिवारी, शेष नारायण पांडे, इमरान हाशमी, सात्विक पांडे, मोहित यादव और मनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ भादंवि की धारा 124ए, 147, 188, 332, 353, 427, 435 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल