लाइव न्यूज़ :

"सोनिया गांधी और राहुल पर चले देशद्रोह का मुकदमा...", लोकसभा में राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस के लिए क्यों कही ये बात, देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: August 10, 2023 17:59 IST

ओलंपिक रजत पदक विजेता और भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी 2008 बीजिंग ओलंपिक के लिए अपनी चीन यात्रा के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से नहीं मिले।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की राज्यवर्धन सिंह ने साल 2008 के ओलंपिक गेम्स का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गुरुवार को कांग्रेस की आलोचना की और दावा किया कि पार्टी नेता सोनिया और राहुल गांधी 2008 बीजिंग ओलंपिक के दौरान शोपीस इवेंट में पार्टी कर रहे भारतीय एथलीटों से मिलने के बजाय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से मिले थे।

राज्यवर्धन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर गद्दारी करने के लिए देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।"

भाजपा नेता ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मैं 2008 बीजिंग ओलंपिक (चीन में) में था। हमें पता चला कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमसे मिलने आ रहे हैं। वे हमसे मिलने नहीं आए।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि अपने शासित राज्य राजस्थान से लगातार सामने आ रहे बलात्कार के मामलों पर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी क्यों साध रखी है। 

उन्होंने राज्य में बलात्कार पीड़ितों पर उनकी असंवेदनशील टिप्पणियों के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। राजस्थान पहली बार असुरक्षित है। राजस्थान में हर दिन 17 बलात्कार होते हैं।

राज्यवर्धन सिंह ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कियह भारत को जोड़ने और तोड़ने की बात कर रहे हैं लेकिन साल 2008 में ओलंपिक में ये वहां गए थे लेकिन यह खिलाड़ियों से नहीं मिले बल्कि इनकी थालियां तो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने बिछा रखी थीं। 

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये रिमोट सरकार चलाते थे और अगर कोई सैनिक देश के खिलाफ काम करता है तो उस पर गद्दारी का मुकदमा चलता है ऐसे में इन पर भी देशद्रोह का मामला चलना चाहिए। 

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौड़सोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसभारतचीनसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम