लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, 7 सवार में से 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर, सीएम ने दुख जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 13:21 IST

थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे के दौरान कार में सात लोग सवार थे5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 की हालत गंभीर हैजेवर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई थी

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जेवर के थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हादसा गुरुवार तड़के करीब पांच बजे हुआ। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत नाजुक है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में महाराष्ट्र के पुणे जिले के चंद्रकांत बुराड़े (68), स्वर्ण बुराड़े (59), मलन कुंभार (68), रंजना पवार (60) और कर्नाटक के बेलगाम के नुवंजन मुजावर (53) की मौत हो गई। महाराष्ट्र के सतारा जिले के नारायण कोलेकर (40) और कर्नाटक के बेलगाम की सुनीता गस्टे (35) हादसे में घायल हो गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ महिंद्रा बोलेरो (कार) में सात लोग सवार थे। वे आगरा से नोएडा की ओर आ रहे थे। जेवर टोल प्लाजा के पास उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया तथा गौतमबुद्ध नगर जिले के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत होने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।’’ 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार