लाइव न्यूज़ :

रेलवे काउंटर से लिया गया ट्रेन टिकट किया जा सकता है ऑनलाइन रद्द, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2025 22:49 IST

भाजपा सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने सवाल किया था कि क्या टिकट रद्द कराने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से पहले स्टेशन जाने की आवश्यकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देटिकट को IRCTC वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता हैलेकिन राशि प्राप्त करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगारेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में दी यह जानकारी

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में कहा कि टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट को आईआरसीटीसी वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता है, लेकिन राशि प्राप्त करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगा। भाजपा सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने सवाल किया था कि क्या टिकट रद्द कराने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से पहले स्टेशन जाने की आवश्यकता है। 

वैष्णव ने इस सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में कहा कि रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 में निर्धारित समय सीमा के अनुसार पीआरएस काउंटर (रेलवे आरक्षण केंद्र) से लिए गए प्रतीक्षा सूची वाले टिकट को सौंपने पर आरक्षण काउंटर पर टिकट को रद्द कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में, पीआरएस काउंटर टिकट को रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर आईआरसीटीसी वेबसाइट या 139 के माध्यम से ऑनलाइन भी रद्द किया जा सकता है और आरक्षण काउंटरों के मूल पीआरएस काउंटर पर टिकट जमा कर रिफंड राशि ली जा सकती है।’’ 

खबर - भाषा एजेंसी 

टॅग्स :Ashwini VaishnavआईआरसीटीसीIRCTC
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष