लाइव न्यूज़ :

लगभग 2 घंटे बाद मुंबई सेंट्रल मेन लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल, बिजली गुल होने से लोकल ट्रेनों पर लग गया था ब्रेक

By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2020 12:56 IST

मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बृह्नमुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट किया, ''टाटा से हो रही बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होने के चलते बिजली गई है।'' सूत्रों ने कहा कि जरूरी कामकाज के लिये चलाई जा रहीं उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं भी सुबह करीब 10 बजे से बाधित थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली आपूर्ति के चलते ठप पड़ी रेलवे की सुविधाओं में लगभग दो घंटे बाद सेंट्रल मेन लाइन को शुरू किया जा सका है। यहां पर मेन लाइन पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।

मुंबई: मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार बिजली आपूर्ति के चलते ठप पड़ी रेलवे की सुविधाओं में लगभग दो घंटे बाद सेंट्रल मेन लाइन को शुरू किया जा सका है। यहां पर मेन लाइन पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। टाटा पॉवर में ग्रिड फेल हो जाने के बाद यहां पर ट्रेनों की सुविधा ठप हो गई थी। हालांकि, वेस्टर्न लाइन शुरू होने की अभी जानकारी नहीं है।

बता दें कि मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बृह्नमुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट किया, ''टाटा से हो रही बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होने के चलते बिजली गई है।'' सूत्रों ने कहा कि जरूरी कामकाज के लिये चलाई जा रहीं उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं भी सुबह करीब 10 बजे से बाधित थी। 

राज्य सरकार द्वारा संचालित कंपनी बेस्ट, अदानी इलैक्ट्रिसिटी और टाटा पावर समेत विभिन्न कंपनियां मुंबई में बिजली की आपूर्ति करती हैं। वहीं, मुंबई में सोमवार को बड़े हिस्से में बिजली गुल होने के बीच शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है। बीएसई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दक्षिण मुंबई में बिजली गायब नहीं हुई है। एक्सचेंज में कामकाज सामान्य है। आज सुबह मझगांव शिपबिल्डर्स की सूचीबद्धता का कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ।’’ 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी कहा कि उसका कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी के एक बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बिजली बंद हो गई। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट कर बताया कि टाटा की बिजली आपूर्ति फेल होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की बेस्ट के अलावा अडाणी इलेक्ट्रिसिटी और टाटा पावर शहर को बिजली की आपूर्ति करती हैं। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज