लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के कारण कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: July 22, 2021 12:28 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में भारी बारिश और एक नदी में उफान के बाद निलंबित कर दिया गया।

‘कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) बबन घाटगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मार्ग पर व्यवधान के कारण आठ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया, उन्हें गंतव्य से पहले रोका गया है या रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बाद रत्नागिरि के चिपलून और कामठे स्टेशनों के बीच वशिष्ठ नदी पुल के पास जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।

घाटगे ने कहा, ‘‘ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस खंड पर ट्रेन सेवाएं अस्थायी तौर पर निलंबित कर दी गई हैं।’’

कोंकण रेलवे मार्ग पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार प्रभावित हुआ है। 19 जून को पणजी के पास पुरानी गोवा सुरंग में पानी रिसने के कारण एक दिन के लिए सेवाएं निलंबित की गई थीं।

कोंकण रेलवे का मुंबई के पास रोहा से मंगलुरु के पास स्थित थोकुर तक 756 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल