लाइव न्यूज़ :

यूपी में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने एक साथ मारी कई वाहनों को टक्कर, पांच लोगों की मौत, दो लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

By भाषा | Updated: April 22, 2021 10:14 IST

उत्तर प्रदेश से शाहजहांपुर जिले में पांच लोगों की ट्रेन से टक्कर के बाद मौत हो गई। एक रेलवे क्रॉसिंग पर ये हादसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर जिले में रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण हादसाचंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन ने मारी टक्कर, मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसाकई वाहनों को टक्कर मारने के बाद ट्रेन भी पटरी से उतर गई थी

शाहजहांपुर/लखनऊ: शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे वाहनों से ट्रेन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि सुबह चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन जब मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची तभी क्रॉसिंग पर उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गयी।

उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रेन ने दो ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। अभी कुछ और शवों के मिलने की आशंका है।

बाजपेई ने बताया कि घटना कैसे हुई और रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने का सिग्नल मिला था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे की अप एवं डाउन लाइन पर यातायात बाधित है।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो