लाइव न्यूज़ :

Train Accident: पीएम मोदी आज जाएंगे ओडिशा, बालासोर में दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा, की समीक्षा बैठक

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2023 12:39 IST

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 238 हो गई, 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 238 हो गई।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह घटनास्थल का दौरा किया।अश्विनी वैष्णव के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी बालासोर पहुंचे हैं।

बालासोरः  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार एक बैठक की। पीएम मोदी ने इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। वहीं सरकारी सूत्रों ने शनिवार जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा भी जाएंगे। पहले वे बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे। 

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 238 हो गई, 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। 

गौरतलब है कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह घटनास्थल का दौरा किया। दुर्घटना का भयावह बताते हुए विस्तृत उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया। घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि एक विस्तृत उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी एक स्वतंत्र जांच करेंगे। 

अश्विनी वैष्णव के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी बालासोर पहुंचे हैं। उन्होंने बालासोर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया।इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उन अस्पतालों का शनिवार दौरा किया जहां हादसे में घायल यात्री उपचार के लिए भर्ती हैं। इस बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बालासोर के लिए रवाना हो चुकी हैं।

भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बस और 45 सचल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के उस डिब्बे को जमीन से निकालने के लिए क्रेन और बुलडोजर की मदद ली जा रही है, जो एक अन्य ट्रेन के डिब्बे के उसके ऊपर गिरने के कारण धंस गया था।

बचावकर्ता गैस टॉर्च और इलेक्ट्रिक कटर की मदद से रेलगाड़ियों के बीच फंसे जीवित लोगों और शवों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बस और 45 सचल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं। शवों को ट्रैक्टर समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

 

टॅग्स :ओड़िसानरेंद्र मोदीरेल हादसाबालासोरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज