लाइव न्यूज़ :

चंद्रमा के आसपास ट्रैफिक जाम: चंद्रयान-3 अकेला नहीं है जो चक्कर लगा रहा है, इनमें चंद्रयान -2 भी शामिल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 10, 2023 22:22 IST

चंद्रमा के आसपास भारत का यान अकेला नहीं है। फिलहाल चंद्रमा के आस-पास जो अन्य उपग्रह पहले से ही चक्कर काट रहे हैं उनमें नासा के चंद्र टोही ऑर्बिटर (एलआरओ), आर्टेमिस के तहत पुनर्निर्मित नासा के थीमिस मिशन के दो यान और भारत का चंद्रयान -2 भी है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रमा के आसपास भारत का यान अकेला नहीं हैकई अन्य देशों के यान चंद्रमा की कक्षा में चक्कर काट रहे हैंचंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 भी मौजूद है

नई दिल्ली: जैसे-जैसे भारत का चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के चारों ओर अपनी कक्षा को कम कर रहा है, वैसे-वैसे चंद्रमा की कक्षा में इसे दूसरे देशों के उपग्रह भी मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि चंद्रमा के आसपास भारत का यान अकेला नहीं है।

फिलहाल चंद्रमा के आस-पास जो अन्य उपग्रह पहले से ही चक्कर काट रहे हैं उनमें नासा के चंद्र टोही ऑर्बिटर (एलआरओ), आर्टेमिस के तहत पुनर्निर्मित नासा के थीमिस मिशन के दो यान, भारत का चंद्रयान -2, कोरिया पाथफाइंडर लूनर ऑर्बिटर (केपीएलओ) और नासा के कैपस्टोन शामिल हैं।

जून 2009 में लॉन्च किया गया एलआरओ, 50-200 किमी की ऊंचाई पर चंद्रमा की परिक्रमा करता है। ये चंद्रमा के सतह की हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें धरती पर भेजता है। जून 2011 में चंद्र कक्षा में  भेजे गए ARTEMIS P1 और P2  लगभग 100 किमी x 19,000 किमी ऊंचाई की स्थिर भूमध्यरेखीय में परिक्रमा कर रहे हैं। 

चंद्रयान-2, 2019 में अपने विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बावजूद, 100 किमी की ऊंचाई वाली ध्रुवीय कक्षा में काम कर रहा है। केपीएलओ और कैपस्टोन भी चंद्र की कक्षा में हैं। एक अन्य यान कैपस्टोन एक नियर-रेक्टिलिनियर हेलो ऑर्बिट (एनआरएचओ) में घूम रहा है। 

अगर चंद्रयान-3 की बात करें तो इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान  बुधवार को चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच गया है।  इसरो की दी जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 चंद्रमा की तीसरी कक्षा में पहुंच गया है। अब यह चांद से महज 1437 किलोमीटर की दूरी पर है। अपडेट के मुताबिक, चंद्रयान-3 174किमी X 1437किमी वाली एक छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है।

बता दें कि इससे पहले इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने बताया था कि अगर सब कुछ विफल हो जाता है, अगर सभी सेंसर विफल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा। इसे इसी तरह डिज़ाइन किया गया है। इसरो प्रमुख ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि बस प्रणोदन प्रणाली अच्छी तरह से काम करे।

चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी चुनौती सॉफ्ट लैंडिंग ही है क्योंकि जब पिछली बार चंद्रयान-2 के लैंडर ने चंद्रमा पर उतरने की कोशिश की थी तब यह क्रैश हो गया था और मिशन में इसरो को कामयाबी नहीं मिली थी। इस बार इसरो ने सारी अनुमानित समस्याओं का पहले से ही अंदाजा लगा कर काफी तैयारी की है। 

टॅग्स :चंद्रयान-3चंद्रयानचंद्रमानासाइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"