लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क पर 20 जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:05 IST

Open in App

ईटानगर, 19 सितंबर अरूणाचल प्रदेश में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बालीपारा-चारदुआर-तवांग (बीसीटी) मार्ग पर 20 से ज्यादा स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी ने रविवार को बताया कि भूस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ है। ये घटनाएं शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के बाद वेस्ट कामेंग जिले में हुई है।

बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की वजह से सेसा और नेचिफू क्षेत्रों के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस वजह से दोनों तरफ बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।

बीआरओ के कमांडर कर्नल अनिल कोटियाल ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलने पर संगठन ने कर्मियों और मशीनरी को काम पर लगा दिया है और मलबा हटाकर तथा सड़क की मरम्मरत करके संपर्क बहाल करने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि फंसे हुए वाहन शनिवार रात से प्रभावित इलाकों से जाने लगे, जबकि मरम्मत का काम रविवार तक जारी रहा। बीसीटी रोड तीन जिलों - ईस्ट कामेंग, वेस्ट कामेंग और तवांग को जोड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र