लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान 'तौकते' का रौद्र रूप, 175 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, समुद्र में तीन मीटर ऊंची लहरें

By भाषा | Updated: May 16, 2021 14:02 IST

Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। इसके 18 मई को सुबह पोरबंदर और (भावनगर जिले में) महुवा के बीच से राज्य के तट को पार करने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात 'तौकते' के देखते हुए गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैतूफान के 18 मई को तड़के पोरबंदर और (भावनगर जिले में) महुवा के बीच से तट को पार करने की संभावनातूफान के कारण जूनागढ़ में समुद्र में करीब तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं

नयी दिल्ली: चक्रवात ‘तौकते’ ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया, “ इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 (मई) की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की बहुत संभावना है और यह 18 मई को तड़के पोरबंदर और (भावनगर जिले में) महुवा के बीच से राज्य के तट को पार करेगा।’’

आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Cyclone Tauktae: हवा की रफ्तार 175 किमी प्रतिघंटा

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के मुताबिक, 18 मई तक हवा की गति 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ने के आसार हैं जबकि कुछ वक्त के लिए हवा की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तथा इससे सटे हुए कर्नाटक के तटों पर हवा की गति 70-80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है और 16 मई को उत्तर महाराष्ट्र के तटों के पास हवा की गति 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

उसने बताया कि वायु की गति महाराष्ट्र के तट पर 17 मई से 18 मई की सुबह तक 65-75 किलोमीटर से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Cyclone Tauktae: समुद्र में उठेंगी तीन मीटर ऊंची लहरें

उत्तर पूर्वी अरब सागर और गुजरात तट पर (पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली) तथा अपतटीय इलाकों पर हवा की रफ्तार 150-160 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है तथा 18 मई को तड़के देवभूमि, द्वारका, जामनगर और भावनगर जिलों में हवा की रफ्तार 120-150 से लेकर 165 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है।

आईएमडी ने कहा कि जूनागढ़ में समुद्र में करीब तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं जबकि तूफान के तट के टकराने के दौरान दीव, गिर सोमनाथ, अमरेली, भरूच, भावनगर, अहमदाबाद, आणंद और सूरत में एक-2.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा इलाकों में पानी भर सकता है।

टॅग्स :तौकते साइक्‍लोनमौसम रिपोर्टगुजरातमहाराष्ट्रचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप