लाइव न्यूज़ :

आज व कल के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; हिमाचल में 31 की मौत, 40 दुकानें और 30 मकान बहे

By अनिल शर्मा | Updated: July 12, 2023 08:21 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कसोल, मणिकरण, खीर गंगा और पुल्गा इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल्लू के सैंज इलाके में करीब 40 दुकानें और 30 मकान बारिश के पानी में बह गए।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने बुधवार और गुरुवार के लिए कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।उत्तर भारत में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण कम से कम 20 और लोगों की मौत की खबर है।हरियाणा-पंजाब में बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। 

नई दिल्लीः उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से नुकसान के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार और गुरुवार के लिए कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में 12 और 13 जुलाई को जबकि नागालैंड, मणिपुर, राजस्थान, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 जुलाई को मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि उत्तर भारत में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण कम से कम 20 और लोगों की मौत की खबर है, वहीं प्रशासन ने राहत और बचाव प्रयास बढ़ा दिये हैं। पंजाब और हरियाणा में तीन दिन तक कहर बरपाने के बाद मंगलवार को बारिश भले ही थम गई पर कई इलाके अब भी जलमग्न हैं और बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। 

हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मृतक संख्या 31 हो गयी है जो सोमवार तक 18 थी। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हुई जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कसोल, मणिकरण, खीर गंगा और पुल्गा इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल्लू के सैंज इलाके में करीब 40 दुकानें और 30 मकान बारिश के पानी में बह गए। मुख्यमंत्री ने कुल्लू में एक राहत शिविर में लोगों से बात की और उन्हें भोजन वितरित किया।

राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल ने कहा कि चंद्रताल में 250 लोग फंसे हुए हैं और सीसू में 300 लोग फंसे हैं, वहीं मनाली जिले में भी करीब 300 लोग फंसे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिमाचल प्रदेश में फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिहाज से हिमाचल सरकार के साथ समन्वय कर काम किया जाए।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागहिमाचल प्रदेशपंजाबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन