लाइव न्यूज़ :

Top News: भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हुए 5 राफेल विमान, कंगना के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े शाम 6 बजे तक की बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: September 10, 2020 18:51 IST

भाषा की अलग-अलग फाइलों से शाम छह बजे तक जारी महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं :

Open in App

नई दिल्ली। पांच राफेल लड़ाकू विमानों को गुरुवार को अंबाला एयर बेस पर हुए शानदार समारोह में भारतीय वायु सेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल विमानों का भारतीय वायुसेना में शामिल होना उन लोगों के लिए एक ‘‘बड़ा और कड़ा’’ संदेश हैं जो भारत की संप्रभुता पर नजर गड़ाए हुए हैं। भाषा की अलग-अलग फाइलों से शाम छह बजे तक जारी महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं :

भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल हुए पांच राफेल विमान

फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमानों को गुरुवार को अंबाला एयर बेस पर हुए शानदार समारोह में भारतीय वायु सेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। यह भारत की वायु शक्ति की क्षमता को ऐसे समय में बढ़ा रहा है जब देश पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद में उलझा हुआ है।

राफेल का वायुसेना में शामिल होना भारत की संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए कड़ा संदेश है: राजनाथ

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चीन का स्पष्ट तौर पर संदर्भ देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांच राफेल विमानों का भारतीय वायुसेना में शामिल होना उन लोगों के लिए एक ‘‘बड़ा और कड़ा’’ संदेश हैं जो भारत की संप्रभुता पर नजर गड़ाए हुए हैं।

कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए ‘गलत भाषा’ का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए कथित तौर पर गलत भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है।

भारत में कोविड-19 के सर्वाधिक 95,735 नए मामले आए सामने, 1,172 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 95,735 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर बृहस्पतिवार को 44 लाख के पार हो गए। वहीं 1,172 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 75,062 हो गई।

मोदी ने मत्स्यपालन क्षेत्र के लिए 20,050 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 20,050 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारंभ किया। इस योजना का मकसद किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के लक्ष्य के तहत मत्स्यपालन क्षेत्र का निर्यात बढ़ाना है।

‘न्याय’ की तर्ज पर गरीबों के खातों में पैसा डालें और ‘निजीकरण’ बंद करे सरकार : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) की तर्ज पर गरीबों के खाते में पैसे डालने, छोटे एवं मझोले कारोबारों की मदद करने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का ‘निजीकरण’ बंद करने का कदम उठाया जाए।

अभिनेता परेश रावल को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

दिग्गज अभिनेता परेश रावल को देश के प्रमुख रंगमंच संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का बृहस्पतिवार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भारत, जापान ने रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए समझौते पर किए हस्ताक्षर

वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

कृषि अध्यादेशों के विरोध में हरियाणा में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया

कें‍द्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों को किसान विरोधी बताते हुए उनके विरोध में भारतीय किसान संघ और अन्य किसान संगठनों ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

ट्रम्प नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन के हकदार हैं: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन के ‘‘हकदार हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत की’’ है।

भारतीय वायुसेना में राफेल को शामिल करने का स्वागत किया धोनी ने

विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को राफेल लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के बेड़े में शामिल किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि ‘आईएएफ पायलटों के हाथों में आकर इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी।’

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटकंगना रनौतराजनाथ सिंहकोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पएमएस धोनीनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज