लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: दिल्ली की भीषण ठंड ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, अजित पवार बने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 30, 2019 18:51 IST

सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाके भीषण कोहरे की गिरफ्त में रहे जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कम दृश्यता के कारण ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहने से हजारों लोग फंसे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम दिल्ली और आस-पास के इलाके घने कोहरे की गिरफ्त मेंमौसम विभाग ने जताया दिल्ली का सबसे सर्द दिन रहने का अनुमान नयी दिल्ली

 सोमवार शाम 6.30 बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

-दिल्ली दूसरीलीड मौसम दिल्ली और आस-पास के इलाके घने कोहरे की गिरफ्त में , ग्रेटर नोएडा में हादसे में छह लोगों की मौत नयी दिल्ली : सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाके भीषण कोहरे की गिरफ्त में रहे जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कम दृश्यता के कारण ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहने से हजारों लोग फंसे रहे।

-दिल्ली ठंड दिन पिछले 119 वर्षों में सोमवार : मौसम विभाग ने जताया दिल्ली का सबसे सर्द दिन रहने का अनुमान नयी दिल्ली, पिछले 119 साल में सोमवार को दिल्ली में दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-महाराष्ट्र लीड मंत्रालय महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, अजित पवार बने उप मुख्यमंत्री मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 26 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री शामिल करते हुए अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया।

- प्रियंका लीड सीआरपीएफ प्रियंका गांधी ने तोड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल, अधिकारियों से नहीं हुई कोई चूक: सीआरपीएफ नयी दिल्ली: सीआरपीएफ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ के हालिया दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं हुई। साथ ही बल ने प्रियंका गांधी को स्कूटर पर पीछे बैठकर यात्रा करके सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का दोषी भी ठहराया।

- नागरिकता नहटौर प्राथमिकी नहटौर में मारे गए दो व्यक्तियों के परिजनों की तहरीर पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के साथ संलग्न बिजनौर : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान नहटौर में हिंसा में जान गंवाने वाले दो व्यक्तियों में से एक के पिता ने रविवार की रात चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इससे पहले, अन्य मृतक का भाई छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे चुका है।

-तेलंगाना मामला भागवत कांग्रेस नेता ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैदराबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ नेता ने यह कहकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है कि सभी 130 करोड़ भारतीय ‘‘हिंदू’’ हैं।

-सीबीआई फातिमा सीबीआई ने आईआईटी की छात्रा फातिमा की मौत मामले में जांच का जिम्मा संभाला नयी दिल्ली: सीबीआई ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-एम) की छात्रा फातिमा लतीफ की मौत से जुड़े मामले में जांच का जिम्मा संभाल लिया है । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

-स्टेट बैंक ब्याज भारतीय स्टेट बैंक ने कर्जों के लिए मानक ब्याज में 0.25 प्रतिशत की कमी की मुंबई : देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज के लिए बाह्य मानकों पर आधारित अपनी ब्याज दर (ईबीआर) को 0.25 प्रतिशत कम कर 7.80 प्रतिशत करने की सोमवार को घोषणा की।

-खेल विजडन कोहली कोहली विजडन की दशक की टी20 टीम में, धोनी को नहीं मिली जगह लंदन: भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन ने दशक की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इस टीम में जगह नहीं बना पाये।

-खेल आईओए राष्ट्रमंडल निशानेबाजी 2026 या 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी करेगा आईओए, बर्मिंघम खेलों के लिए टीम भेजेगा नयी दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को कहा कि वह 2026 या 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए